{"_id":"69f3a356f74a40e1320bf5b7","slug":"thunderstorm-rain-with-lightning-bijnor-news-c-27-1-bij1027-178377-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आंधी, गरज-चमक के साथ बूंदाबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आंधी, गरज-चमक के साथ बूंदाबादी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर तक धूप रही लेकिन शाम होते ही धूल भरी आंधी चलने लगी। वहीं, कहीं-कहीं बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी हुई।
जिले में पिछले सप्ताह तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया था। मगर, इस सप्ताह तापमान में कमी देखी जा रही है। अब तापमान घटकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। दोपहर में धूप निकलने के साथ ही हल्की हवा भी चलती रही। लेकिन शाम छह बजे अचानक तेज ठंडी हवाएं चलने लगी। 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा।
n आंधी चलने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति : बढ़ापुर। अचानक मौसम में बदलाव होने तेज आंधी, बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं से कस्बे सहित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। कई स्थानों पर दो घंटे से ज्यादा आपूर्ति बाधित हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी शेरकोट/ धामपुर। बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट बदली। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ धूल भरी आंधी चलने से आसमान में धुंध सा छा गया। आंधी के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई चालकों ने अपने वाहनों को हाईवे किनारे खड़ा कर लिया। उधर तेज हवाओं के कारण विद्युत विभाग ने एहतियात के तौर पर नगर क्षेत्र के सभी फीडर बंद कर दिए। आंधी के दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तहर से बंद कर दी गई। खेतों में गेंहू की गहाई कर हरे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
n आंधी, बारिश से आम की फसल को नुकसान : आंधी, बारिश की प्रभाव आम की फसल पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। इस समय पेड़ों पर छोटा आम है। ऐसे में तेज आंधी से आम की फसल गिर गई। इससे आम की फसल को अधिक नुकसान होने की संभावना है।
Trending Videos