सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jalalabad's highway intersection is dark due to lack of streetlights

Bijnor News: जलालाबाद के हाईवे चौराहे पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jalalabad's highway intersection is dark due to lack of streetlights
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालाबाद क्षेत्र के देव पेट्रोल पंप के सामने हाईवे का चौराहे है। हाईवे अथॉरिटी की ओर से चौराहे क्षेत्र में पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यूटर्न दूर होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर अंधेरे में ही चौराहे पार कर रहे हैं।
Trending Videos

गांव वंशपोलपुर उर्फ चौकपुरी निवासी गौरव राजपूत का कहना है कि गांव हाईवे चौराह से मात्र आधा किलोमीटर दूरी पर है। शहर जाते समय तो कोई समस्या नहीं होती, लेकिन लौटते वक्त मजबूरन उन्हें चौराहा पार कर विपरीत दिशा में आना पड़ता है। विकास कुमार का कहना है कि चौराहे के नजदीक जलालाबाद नगर पंचायत की गौशाला व स्कूल है। स्कूली बच्चों को भी विपरीत दिशा चौराहा क्रॉस करना पड़ता है। सर्विस रोड बननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीटू राजपूत का कहना है कि चौराहे पर अंधेरा ही अंधेरा है। चौराहे से गुजरते समय वाहन चालकों एवं ग्रामीणों को हादसे का डर रहता है। पथ प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए।

अमित चौहान का कहना है कि काशीपुर-हरिद्वार राष्ट्रीय मार्ग की सर्विस रोड, कोतवाली-जलालाबाद नहर पटरी मार्ग समेत चारों दिशा से बड़ी संख्या में वाहन जलालाबाद के क्षेत्र इस हाईवे चौराहे से गुजरते हैं। प्रकाश की व्यवस्था न होने से आए-दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed