सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard caught on CCTV in Siddhabali Vihar Colony

Bijnor News: सिद्धबली विहार कॉलोनी में सीसीटीवी में कैद हुआ गुलदार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught on CCTV in Siddhabali Vihar Colony
विज्ञापन
नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज के निकट स्थित सिद्धबली विहार कॉलोनी में गुलदार देखे जाने से क्षेत्रवासियों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
Trending Videos

कोतवाली मार्ग स्थित सिद्धबली विहार कॉलोनी में दो दिनों से शाम ढलते ही गुलदार देखा जा रहा है। बैंक कर्मी पवन कुमार और शिक्षक नवनीत आर्य के सीसीटीवी कैमरे में गुलदार रात्रि साढ़े आठ बजे कॉलोनी में घूमता हो गया। ग्राम प्रधान राकेश कुमार, राधेश्याम शर्मा, विवेक शर्मा, मनोज कुमार, वरुण शर्मा ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। सिद्धबली विहार कॉलोनी और उसके आसपास घनी आबादी है। ग्राम पंचायत लालूवाला धनौरा क्षेत्र की आबादी भी कॉलोनी से लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में गुलदार कैद होने की सूचना क्षेत्र वासियों ने एक दूसरे को मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए सतर्क रहने की अपील की। क्षेत्र में पहले भी गुलदार देखा जा चुका है। उधर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पिंजरा लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed