सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard took away the pet dog from the courtyard of the house

Bijnor News: घर के आंगन से पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया गुलदार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard took away the pet dog from the courtyard of the house
विज्ञापन
अफजलगढ़/कादराबाद। गांव हीरापुर गोकुल उर्फ गढ़वावाला में मंगलवार देर रात गुलदार गांव निवासी रोशन सिंह के घर के आंगन से पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। गुलदार की आमद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीण रोशन सिंह रूपचंद, भारत सिंह, रणवीर सिंह, बोबी, रवि, अजयपाल, दिनेश, महेश, अमर सिंह, सुमित, खूब सिंह व सुभाष आदि का कहना है कि गुलदार एक माह से जंगल में नजर आ रहा है। अब वह बस्ती में आने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के भय से खेतों पर जाना दूभर हो रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा पिंजरा दूसरे स्थान पर लगवाने की बात कही है।
Trending Videos

गुलदार नजर आने से ग्रामीण भयभीत : कादराबाद के गांव- गांव गुलदार का शोर मचने से लोग डरे हुए हैं। ग्रामीण खेतों की ओर रुख करने से कतरा रहे हैं। हिदायतपुर में मंगलवार को राजो देवी पर हमले के बाद भी गुलदार खेतों के आसपास ही नजर आ रहा है। उसने शाम को फिर लोगों पर हमले का प्रयास किया। लोगों ने खेत में बैठे गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके अलावा मुरलीवाला, जामनवाला के भी गुलदार नजर आने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed