{"_id":"69dbea6fd1286032e70937aa","slug":"mahapanchayat-will-be-held-soon-workers-are-being-contacted-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-176813-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जल्द होगी महापंचायत, कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जल्द होगी महापंचायत, कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का रविवार को सातवें दिन भी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन चलता रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के अधिकारियों पर मानक विपरीत कार्य करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।
जिला प्रभारी सुनील कुमार तोमर, शब्बू प्रधान ने कहा कि किरतपुर क्षेत्र में मंडावर-बादशाहपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क के किनारे पटरी को उखाड़ कर कुछ लोगों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर 500 मीटर लंबी पाइप लाइन को बिछा लिया, जिससे आने-जाने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं होने पर 6 अप्रैल से एक्सईएन कार्यालय के बाहर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है।
बताया गया कि जिले के सभी ब्लाकों के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही धामपुर में महापंचायत होगी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। धरने पर बैठने वालों में तहसील अध्यक्ष धामपुर नावेद अरशद, शबू प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष विनीत चिकारा, सुनील तोमर, इकबाल राजा, नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश, गजेंद्र सिंह, टिकेंद्र प्रताप ब्लॉक अध्यक्ष अफजलगढ़, कपिल प्रधान, जिला सचिव गौरव कुमार, मंडल प्रभारी शोभावीर सिंह, उपाध्यक्ष अकील कुरैशी, ब्लॉक सचिव मोहम्मदपुर देवमल, मुस्तकीम कुरैशी, सलीम हाफिज, दानिश, सुहेल, काशिफ जैदी, सलीम कुरैशी, नासिर कुरेशी, फैजान ,सलीम कुरैशी आदि शामिल रहे।
Trending Videos