पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Memorandum submitted to implement the old system of visiting Ramganga Dam

Bijnor News: रामगंगा बांध के भ्रमण की पुरानी व्यवस्था लागू करने को सौंपा ज्ञापन

Sat, 27 Jun 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to implement the old system of visiting Ramganga Dam
कालागढ़। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को स्थानीय भाजपाइयों ने रामगंगा बांध के भ्रमण की अनुमति देने में विभागीय कठिनाइयों का समाधान कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। पुराना कालागढ़ के भाजपाई विनोद धारियावाल, विनोद काला, सुरेश बंसल, मोनू बंसल, शालू अग्रवाल व व्यापारी फैयाज अहमद अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी आदि ने मंत्री से रामगंगा बांध क्षेत्र को पूर्व के समान खोले जाने की मांग की। कहा कि कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के मुख्य बांध एवं सैंडिल बांध का निर्माण 1960 के दशक में किया गया था। निर्माण में विभागीय अभियंताओं के अलावा क्षेत्रीय जनता ने भी अपना योगदान श्रम आदि के रूप में दिया था। दोनों ही बांध क्षेत्र में कालागढ़ में क्षेत्रीय जनता के भ्रमण के लिए सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिखित अनुमति प्रदान की जाती थी। पिछले 10 वर्षों से कालागढ़ से उत्तर प्रदेश के सुरक्षा विभाग ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को हटा दिया। इस वजह से बांध क्षेत्र में भ्रमण की अनुमति भी आम जनता को मिलनी बंद हो गई। इसके अतिरिक्त पुराना कालागढ़ क्षेत्र जनपद बिजनौर का अंतिम व उत्तर प्रदेश राज्य का सीमावर्ती क्षेत्र है। यहां के व्यापारी आदि का रोजगार बांध क्षेत्र में भ्रमण करने वालों की वजह से ही चलता रहा है। वर्तमान में यहां की जनता व व्यापारी वर्ग किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed