{"_id":"6aa700011bc4ac0af7047b4f","slug":"mother-daughter-duo-arrested-for-luring-student-and-stealing-jewellery-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-190160-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छात्र को फुसलाकर आभूषण हड़पने वाली मां-बेटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छात्र को फुसलाकर आभूषण हड़पने वाली मां-बेटी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। आठवीं के छात्र को बहला फुसलाकर आभूषण हड़पने वाली आरोपी महिला और उसकी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल महिला ने अपने बेटे के दोस्त को एप्पल फोन दिलाने और अन्य जरुरतों का पूरा करने का झांसा दिया था। अब पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
शहर कोतवाली में मोहल्ला गोविंदपुरम निवासी कुसुम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका नाबालिग बेटा कक्षा आठ में पढ़ता है। उसकी दोस्ती मोहल्ल्ला मिर्दगान निवासी सठपाठी से थी। दोस्ती के कारण उसका बेटा सहपाठी के घर आने जाने लगा। करीब बीस दिन पहले चार कंगन, दो गले के सेट, मंगलसुत्र, दो जोड़ी कुंडल समेत अन्य आभूषण गायब हो गए। महिला ने अपने बेटे पूछताछ की तो मालूम हुआ कि सठपाठी की मां अफसाना और बहन नाजिया ने उसे एप्पल मोबाइल फोन देने की बात कही थी। कहा था कि किसी चीज भी जरूरत है तो बता देना। इसके बाद उसके बेटे से आभूषण मंगवा लिए। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि किशोर से आभूषण लेने वाली आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। निशानदेही पर आभूषण और एप्पल मोबाइल फोन तथा कुछ आभूषण बेचकर खरीदी बाइक बरामद की है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।