{"_id":"69d15f0c0f97726a480677a4","slug":"newly-elected-officials-took-oath-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-176174-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन
बिजनौर जजी मे शपथ के बाद बार एसोसिएशन के चुने गए पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत हासिल करने वाले नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। हालांकि यह शपथ ग्रहण समारोह जिला जज की गैरमौजूदगी में हुआ।
शनिवार को जजी परिसर में स्थित स्व. वीरेंद्र सिंह मेमोरियल बार हॉल में कार्यक्रम हुआ। चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह टिकैत ने अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह और महासचिव पद पर निर्वाचित हुए मनोज कुमार को शपथ दिलाई। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार एडवोकेट, संयुक्त सचिव प्रशासनिक मोहित मलिक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तुषार चौधरी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष कविता चौधरी, संयुक्त सचिव सांस्कृतिक वंदना आजाद, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी नितिन कुमार व गवर्निंग काउंसिल के सीनियर व जूनियर सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।
एल्डर्स कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह राजपूत एडवोकेट, धर्मपाल सिंह एडवोकेट व राजेंद्र सिंह टिकैत एडवोकेट का सभी वकीलों ने चुनाव कराने के लिए आभार जताया। नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने नरेंद्र सिंह राजपूत एडवोकेट का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। अध्यक्षता गालिब हुसैन एडवोकेट और संचालन एडवोकेट तलहा मकरानी व मोहम्मद आदिल ने किया। जिला बार के पूर्व अध्यक्षगण यशपाल सिंह एडवोकेट, चरत सिंह एडवोकेट, अजीत पवार एडवोकेट, राजीव चौहान एडवोकेट, एस के बबली एडवोकेट, निरंकार सिंह एडवोकेट व सिविल बार के अध्यक्ष तारा सिंह एडवोकेट, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
चुनाव से शपथ तक बना हुआ था संशय : शुरुआत से ही विवादों में घिरे जिला बार संघ के इस चुनाव को उत्तर प्रदेशर बार कौंसिल ने अवैध करार दिया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। बार कौंसिल और हाईकोर्ट तक मामला पहुंचने के कारण इस चुनाव पर संशय बना हुआ था। चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करते हुए तमाम विरोध भी हुआ, हालांकि अब शपथ भी हो गई है।
Trending Videos