सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No one should be left out this time, education is everyone's right

Bijnor News: कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
No one should be left out this time, education is everyone's right
कोतवाली ब्लॉक परिसर से स्कूल चलो अभियान में निकाली रैली में शामिल छात्र छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल चलो अभियान 2026-27 का शुभारंभ कलक्ट्रेट परिसर से हुआ। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली तथा नामांकन बढ़ाने के लिए नारे लगाए। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए इंदिरा बाल भवन पहुंची, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Trending Videos

कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय धर्मनगरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, वहीं नंगली छोईया विद्यालय के छात्रों ने नामांकन पर आधारित प्रस्तुति दी। अतिथियों ने छात्रों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए पुस्तक वितरण किया। साथ ही दिव्यांग छात्रों के सहयोग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मान मिला। इस दौरान सर्वाधिक नामांकन वाले 10 विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, डीएम, सीडीओ व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, डीआइओएस जयकरन यादव, बीएसए सचिन कसाना आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुलशन गुप्ता तथा शमीम अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

n आधी रोटी खाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे : कोतवाली देहात। नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही बुधवार को परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हो गई। इस अभियान के तहत ब्लॉक कोतवाली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे, कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार और आधी रोटी खाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे जैसे प्रेरक नारों के साथ जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों से अपने बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने का आह्वान किया।
रैली का शुभारंभ ब्लॉक परिषद से खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्यमंत्री फैलो डॉ. मोनिका शर्मा एवं पित्तनहेड़ी ग्राम प्रधान अनीस अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बीईओ ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में सरकार की ओर से निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफार्म, बैग तथा मिड डे मील की सुविधा मिलती है। मुख्यमंत्री फैलो ने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया।
रैली निकाल अभिभावकों को किया प्रेरित : धामपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय नकीबपुर द्वीतीय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। स्कूली बच्चों ने विभिन्न बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों ने स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ साथियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। बच्चों ने गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर हरफूल सिंह, मो. इकबाल, विभोर अग्रवाल, अमित शर्मा आदि रहे। उधर क्षेत्र के गांव भवानीपुर तरकोला के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने बच्चों के साथ गांव का भ्रमण किया। घर-घर जाकर ग्रामीणों से अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिला कर पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सोनू यादव, बबीता रानी, राजकुमार, अलका रानी आदि शामिल रहे। इस मौके पर स्कूल के सभी बच्चो को नवीन पाठ्यक्रम की पुस्तकों का वितरण किया।

कोतवाली  ब्लॉक परिसर से स्कूल चलो अभियान में निकाली रैली में शामिल छात्र छात्राएं।  संवाद

कोतवाली ब्लॉक परिसर से स्कूल चलो अभियान में निकाली रैली में शामिल छात्र छात्राएं। संवाद

कोतवाली  ब्लॉक परिसर से स्कूल चलो अभियान में निकाली रैली में शामिल छात्र छात्राएं।  संवाद

कोतवाली ब्लॉक परिसर से स्कूल चलो अभियान में निकाली रैली में शामिल छात्र छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed