बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Courses reached schools, waiting for math and English books

Bijnor News: विद्यालयों में पहुंचा कोर्स, गणित अंग्रेजी की पुस्तकों का इंतजार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Courses reached schools, waiting for math and English books
विज्ञापन
शेरकोट-धामपुर। परिषदीय विद्यालयों में नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ हो गया लेकिन कुछ विद्यालयों में अधूरे पाठ्यक्रम के साथ ही शिक्षण सत्र शुरु करा दिया गया।
Trending Videos

प्राथमिक विद्यालय शेरकोट द्वितीय की प्रधानाध्यापिका फातिमा परवीन ने बताया कि उनके विद्यालय में कुछ 142 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा चार के छात्र छात्राओं का समस्त पाठ्यक्रम उपलब्ध हो गया है लेकिन कक्षा पांच में गणित और अंग्रेजी विषय की पुस्तकें अभी आनी बाकी है। फिलहाल जो पुस्तकें मिली है, उनसे पढ़ाई शुरू करा दी गई है। कंपोजिट विद्यालय कंधला में सहायक अध्यापक महीपाल सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक के 119 विद्यार्थी हैं। शिक्षण सत्र शुरू होने से पूर्व ही विभाग की ओर से पाठ्यक्रम उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय औरंगशाहपुर बनवारी के प्रधानाध्यापक चंचल कुमार ने बताया कि नवीन शिक्षण संत्र में सात नए एडमिशन प्राप्त हुए हैं। विद्यालय में समस्त 58 विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम प्राप्त हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी मुन्ना लाल त्रिवेदी का कहना है कि अल्हैपुर ब्लाक क्षेत्र में कुल 123 प्राथमिक, 19 कंपोजिट और 35 जूनियर विद्यालय हैं।
पहले चरण में लगभग सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम उपलब्ध करा दिया गया है। कुछ विषयों की पुस्तकें शेष हैं। उन्हें शीघ्र ही विद्यालयों में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed