{"_id":"6a15f57f8117a15e2805eaca","slug":"postman-leaves-over-350-pieces-of-mail-at-petrol-pump-bijnor-news-c-27-1-bij1007-180631-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पोस्टमैन ने पेट्रोल पंप पर छोड़ दी 350 से अधिक डाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पोस्टमैन ने पेट्रोल पंप पर छोड़ दी 350 से अधिक डाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेहड़। एक पोस्टमैन 350 से अधिक डाक पेट्रोल पंप पर छोड़ कर चला गया। इनमें आधार कार्ड, चेक बुक, बीमा बांड आदि जरूरी डाक शामिल थे। इनमें कई डाक चार माह तक पुरानी हैं। मामले में उप मंडल अधीक्षक धामपुर ने पोस्टमैन शिवनाथ सिंह को निलंबित कर दिया। उन्होंने विभागीय जांच कराने की बात कही है।
रेहड़ पोस्ट ऑफिस में कार्यरत पोस्टमैन ने लगभग 350 से अधिक डाक से भरे दो थैले सोमवार की सुबह आठ बजे जैन ओटो फ्यूल पेट्रोल पंप बादीगढ़ पर छोड़ दिए। पंपकर्मियों द्वारा मना करने के बाद भी पोस्टमैन डाक को छोड़कर चला गया। पंप स्वामी ने डाक विभाग को इसकी जानकारी दी। मंगलवार सुबह उप मंडल अधीक्षक धामपुर राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम जांच के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंची तथा दोनों थैलों में रखी डाक को सूचीबद्ध किया। उन्होंने बताया कि डाक में 165 आधार कार्ड तथा 220 से अधिक एटीएम कार्ड, चेक बुक सहित बीमा बांड, लोन नोटिस तथा और भी कई दूसरे चार माह तक पुराने आवश्यक दस्तावेज हैं, जिन्हें कई माह से बांटा नहीं गया है।
उन्होंने बताया कि जांच में कर्तव्य के प्रति लापरवाही मिलने पर रेहड़ पोस्टमैन शिवनाथ सिंह को निलंबित कर दिया गया है जबकि विभागीय जांच जारी रहेगी। पूर्व में भी पोस्टमैन पर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। उप मंडल अधीक्षक ने कहा कि पंप पर मिली डाक को बंटवाया जा रहा है। वहीं पोस्टमैन शिवनाथ सिंह ने कुछ अति आवश्यक काम के चलते डाक पेट्रोल पंप पर रखने की बात कही है। डाक अधीक्षक बिजनौर धर्मेश गगनेजा ने पोस्टमैन को निलंबित किए जाने की पुष्टि की है। टीम में उपमंडल अधीक्षक धामपुर के अलावा डाक पर्यवेक्षक सोहनवीर सिंह, रेहड़ पोस्टमास्टर अदिति रानी सहित सहायक विभागीय कर्मी रहे।
विज्ञापन
Trending Videos