{"_id":"6a15f62056e786641e0d6faa","slug":"protest-held-at-paijania-power-station-against-power-cuts-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-180642-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजली कटौती के विरोध में पैजनिया बिजलीघर पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजली कटौती के विरोध में पैजनिया बिजलीघर पर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पैजनिया। लगातार भीषण बिजली कटौती से परेशान किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को पैजनिया बिजलीघर पर फूट पड़ा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों, किसानों और कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया। आंदोलित किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसानों ने बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने, डबल ग्रुप में बिजली आपूर्ति शुरू कराने, सभी फीडरों पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सप्लाई देने, जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने, सिसौना बिजलीघर की जर्जर लाइन बदलने तथा सभी फीडरों को एक साथ संचालित करने की मांग खी। कुछ कार्यकर्ताओं ने संविदा कर्मियों पर सुविधा शुल्क वसूलने के आरोप भी लगाए। धरने के दौरान पहुंचे अधिशासी अभियंता नूरपुर गोपाल चतुर्वेदी को संगठन पदाधिकारियों ने 20 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अधीक्षण अभियंता द्वारा जल्द ही पैजनिया बिजलीघर पर डबल ग्रुप आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही बिजलीघर पर आठ के स्थान पर 14 संविदा कर्मियों की तैनाती तथा सभी फीडरों से 12 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अन्य समस्याओं का निस्तारण भी दो से तीन दिन में करा दिया जाएगा। धरने को देखते हुए बिजलीघर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पीतम सिंह की अध्यक्षता और बृजपाल सिंह के संचालन में हुए धरने पर वेद प्रकाश बिट्टू, रमेश प्रधान, देवेंद्र सिंह, राकेश प्रधान, दिलशाद, उदित प्रधान, नरेश लाम्बा, महाशय घन श्याम आदि उपस्थित रहे।।
विज्ञापन
Trending Videos