{"_id":"69c2d144d199b081b00a5c8d","slug":"problems-start-arising-from-negative-thinking-acharya-shashikant-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-175335-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकारात्मक सोच से दिक्कत आनी शुरू हो जाती है : आचार्य शशिकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकारात्मक सोच से दिक्कत आनी शुरू हो जाती है : आचार्य शशिकांत
धामपुर में श्री राम मंदिर आश्रम सत्संग भवन में शिवमहापुराण कथा सुनाते आचार्य शशिकांत वशिष्ठ संव
Link Copied
विज्ञापन
धामपुर। कथाव्यास आचार्य शशिकांत वशिष्ठ ने कहा कि मनुष्य को सांसारिक सुखों की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की कथा के नियमित तौर सुनना चाहिए। माता-पिता का आज्ञाकारी बनकर दायित्व का निर्वहन करने से उनके सामने किसी भी प्रकार की विपत्ति, आपदा नहीं आती है।
Trending Videos
सनातन उत्थान सेवा संघ धामपुर की ओर से श्री राम मंदिर आश्रम में आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के छठवें दिन कथाव्यास ने कहा कि भगवान शिव ने सृष्टि का निर्माण बहुत ही सोच समझकर किया है। मनुष्य को प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग सकारात्मक दृष्टि को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए। जहां नकारात्मक सोच जगह बना लेती है, तभी दिक्कत आनी शुरू हो जाती है। भगवान शंकर ने महाशिवपुराण कथा में यही बताया है कि जब भी धरती पर असुरों का बोलबाला अधिक हो जाता है। तब वह राक्षसों का संहार करने के लिए किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं। जिससे सृष्टि का निर्माण, सृजन होता रहे। देवताओं को वास हो। किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी रमेश शंकर तिवारी, राकेश मिश्रा, पंकज कुमार शर्मा, राममूर्ति, जगन्नाथ, वंश कुमार, रेनू रानी, सचिन कुमार सैनी, प्रमोद मिश्रा, कार्तिकेय, कविता, सविता, विनोद आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के समापन पर भगवान शिव की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।