सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rukhsana fought with a sickle and drove away the leopard.

Bijnor News: दरांती से लड़ी रुखसाना गुलदार को खदेड़ दिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rukhsana fought with a sickle and drove away the leopard.
विज्ञापन
छाछरी मोड़। कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, दरांती उठाकर जब लड़ी तो मौत भी तुझसे हारी है। यह पंक्ति सब्दलपुर निवासी रुखसाना पर सटीक बैठ रही हैं। शनिवार दोपहर पशुओं के लिए चारा लेने गई रुखसाना पर गुलदार ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दरांती को ही हथियार बना वह गुलदार से ही भिड़ गई। गुलदार वहां से चला गया जबकि घायल महिला को चिकित्सक को दिखाया गया है।
Trending Videos

गांव सब्दलपुर निवासी मोहम्मद यामीन की पत्नी रुखसाना शनिवार दोपहर जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में उसने हार नहीं मानी और अपनी जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए सब्दलपुर के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। अब उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी जंगल में पिछले एक माह से गुलदार देखा जा रहा है। ग्रामीण शमीम अहमद, यासीन, यामीन, नदीम, सलीम, शाहरुख, चमन लाल, उमेश, दिलशाद साजिद आदि ने वन विभाग से गांव के जंगल में पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed