{"_id":"69cd68b82b950c205108cc28","slug":"talib-brothers-attack-former-mp-bijnor-news-c-27-1-bij1027-175966-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तालिब बंधुओं ने पूर्व सांसद पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तालिब बंधुओं ने पूर्व सांसद पर किया हमला
विज्ञापन
बिजनौर मे विदुर कुटी रोड पर आरा मशीन के पास पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के गाड़ी के आगे कूदता आ
विज्ञापन
बिजनौर। प्रशासनिक टीम की जांच के वक्त प्लाईवुड फैक्टरी में पहुंचे पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर तालिब बंधुओं ने हमला कर दिया। गोली मारने की धमकी दी और गाली गलौज की। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें गनर से कार्बाइन छीनने का प्रयास करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में तालिब बंधुओं पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
बाद में तालिब बंधुओं ने थाने पहुंचकर खुद पर चाकू से हमला होने और उनके पांच करोड़ रुपये मांगे जाने के आरोप लगाया। देर शाम तीनों अभियुक्त खालिद, तालिब और आबिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चांदपुर मार्ग पर तालिब बंधु की प्लाईवुड फैक्टरी को प्रशासन ने सील कर दिया था। सील लगी होने के बावजूद भी इस फैक्टरी की कुछ मशीन चलाई जा रही थी, जिसकी ड्रोन से वीडियो बनाने के बाद प्रशासन से शिकायत की गई।
पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह की शिकायत के बाद बुधवार को एडीएम न्यायिक जांच करने के लिए फैक्टरी में पहुंचे। इसी जांच के वक्त पूर्व सांसद भी फैक्टरी में पहुंच गए, जिन्हें देखकर तालिब बंधु आग बबूला हो गए।
उन्होंने पूर्व सांसद को गोली मारने की धमकी दी। साथ ही तालिब बंधु आत्महत्या करने की भी धमकी देने लगे। मामला बिगड़ता देख पूर्व सांसद फैक्टरी से निकलकर बाहर आ गए। वह अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से निकलने ही वाले थे तभी तालिब बंधुओं ने पूर्व सांसद की गाड़ी को घेर लिया।
Trending Videos