{"_id":"69dbe9f612e55b75ad0e2d96","slug":"target-44564-only-32-adolescent-girls-received-hpv-vaccine-bijnor-news-c-27-1-bij1027-176832-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लक्ष्य 44564, केवल 32 किशोरियों को ही लगी एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लक्ष्य 44564, केवल 32 किशोरियों को ही लगी एचपीवी वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो गई है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने तीन माह में 44564 किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है मगर, अभी तक केवल 32 किशोरियों को ही वैक्सीन लगी है। इसका कारण जागरूकता और प्रचार-प्रसार का अभाव है।
बिजनौर जिला अस्पताल में 25 मार्च को वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। इसके बाद जिलेभर की सभी सीएचसी पर सात अप्रैल से एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रथम चरण में 14 साल की उम्र की किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है। जागरूकता नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग के सामने तीन माह में लक्ष्य पूरा करना चुनौती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह नेे बताया कि लोगों में एचपीवी वैक्सीन को लेकर गलत अवधारणा बनी हुई है कि इससे लड़कियों को बांझपन की समस्या हो सकती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। सभी किशोरियों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। इससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव होगा।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और इंटर कॉलेज में जाकर जागरूक करेगी। किशोरियों और उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के फायदे बताए जाएंगे।
Trending Videos