{"_id":"69d15f6a373c9d74a202e6d5","slug":"the-dust-and-smoke-in-the-city-make-it-difficult-to-breathe-bijnor-news-c-27-1-bij1027-176156-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शहर में उड़ती धूल और धुएं से सांस लेना भी दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शहर में उड़ती धूल और धुएं से सांस लेना भी दुश्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नियम है कि निर्माण कार्य और धूल उड़ने वाली जगहों पर पानी का छिड़काव हो लेकिन, बिजनौर में नियमों की धज्जियां उड़ रही है। शहर में धूल और धुएं के गुबार से लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। इसके बावजूद प्रदूषण विभाग मौन है।
शहर में नगीना रोड पर उड़ रही धूल से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। यह समस्या लंबे समय से बनी है। इसके अलावा पानीपत खटीमा हाईवे किनारे पर नूरअलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी में कूड़ा सुलग रहा है। कूड़े से निकल रहे धुएं से रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, हाईवे निर्माण के दौरान भी धूल उड़ने से लाेगों को दिक्कत हो रही है जबकि, नियम है कि धूल न उड़े, इसके लिए पानी का छिड़काव होना चाहिए। इसके बावजूद प्रदूषण रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि, प्रदूषण रोकने वाले अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गिरीश चंद्र आर्य का कहना है कि शहर में पानी छिड़काव की जिम्मेदारी नगरपालिका की है। धूल और धुएं से प्रदूषण होता है। इसेे रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नजीबाबाद क्षेत्र सहित अन्य जगह कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
Trending Videos