{"_id":"6a0f6326517defd93305c911","slug":"the-electricity-in-mohalla-maqbara-has-been-out-for-the-last-48-hours-and-residents-staged-a-protest-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-180186-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मोहल्ला मकबरा की 48 घंटे से बत्ती गुल, मोहल्ले वासियों किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मोहल्ला मकबरा की 48 घंटे से बत्ती गुल, मोहल्ले वासियों किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-गुस्साए मोहल्ले वासियों ने मार्ग बंद कर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की
नजीबाबाद। क्षेत्र में 48 घंटे से बिजली गुल रहने पर आखिरकार मोहल्ला मकबरा वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अम्दू खां चौक के नजदीक मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बृहस्पतिवार शाम सभासद इंदु राजपूत, अरुण शर्मा, मो. आमिर, इरफान, दिलशाद अहमद, नफीस खां, इकबाल, रिजवान समेत बड़ी संख्या में लोग अम्दू खां चौक पर एकत्र हो गए। मोहल्ले वासियों ने जगन्नाथ चौक से डबल फाटक फ्लाईओवर को जोड़ने वाले मार्ग को बंद कर दिया। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि पिछले 48 घंटे से मोहल्ले की बिजली गुल है। दो दिन पहले विद्युत अधिकारियों से शिकायत कर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की गई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। भीषण गर्मी में बिना बिजली जीना दुश्वार हो रहा है। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा रहा है। मोहल्ले वासियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। थाना प्रभारी अमित सिंह के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी मौके पर विद्युत अधिकारियों के आने और समस्या का समाधान होने तक मार्ग न खोलने पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे बाद विद्युत अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और मार्ग को खोल दिया। उधर, विद्युत निगम के एसडीओ शंभूनाथ ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने से समस्या आई हैं। विद्युत कर्मचारी फाल्ट दूर करने में लगे हैं। काफी क्षेत्र की समस्या दूर की जा चुकी है। एक-दो गलियों की समस्या को भी दूर किया जा रहा है।
Trending Videos