सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The heat is showing its attitude, electricity is playing hide and seek

Bijnor News: गर्मी दिखा रही तेवर, आंख-मिचौली खेल रही बिजली

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The heat is showing its attitude, electricity is playing hide and seek
बिजनौर में गर्मी में मुंह दुपट्टा बांधकर जाती स्कूटी सवार। संवाद - फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
विज्ञापन
-चक्कर मार्ग के क्षेत्र में चार घंटे गायब रहा एक फेस, उपभोक्ता रहे परेशान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/ धामपुर। भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ बिजली की मांग के कारण जिले के शहरों और गांवों में अघोषित बिजली कटौती बढ़ने लगी है। रात में हो रही कटौती और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं।
चक्कर रोड क्षेत्र की काॅलोनी में ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मरों का एक फेस गायब हो गया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सोमवार रात तीन बजे एक फेस गायब हो गया। करीब तीन घंटे लो-वोल्टेज के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर धीमी गति से चले। रात में कटौती व भीषण गर्मी उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
धामपुर। गर्मी का मौसम आते ही विद्युत व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। बिजली कटौती के दौरान नगरपालिका के नलकूप संचालित न होने पर जलापूर्ति भी प्रभावित है। उधर ऊमरी बिजलीघर के भी सभी फीडरों की ऐसी स्थिति बनी है। रात में तो बिजली आपूर्ति का और बुरा हाल है। नगर निवासी रविंद्र कुमार, जयपाल सिंह, राजपाल, अजय सिंह आदि का कहना है कि नगर में 21 घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति के आदेश हैं। कई घंटों की अतिरिक्त कटौती की जा रही है। मंगलवार को टाउन नंबर एक में सुबह दस बजे से दोपहर तक बिजली की आंख मिचौली चलती रही। दोपहर दो बजे आपूर्ति सुचारू हुई।
उधर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार पटेल का कहना है कि नगर में तय शेड्यूल के अनुसार ही आपूर्ति की जा रही है। गर्मी के कारण फाल्ट तुरंत सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने का काम किया जाता है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से गर्मी के मौसम में अनावश्यक रूप से उपकरण न चलाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed