{"_id":"69f1026d926e4d90360742e5","slug":"girl-kidnapped-accused-flees-after-being-cornered-near-village-fir-registered-bijnor-news-c-27-1-bij1029-178170-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बालिका का अपहरण, घेराबंदी पर गांव के पास छोड़ भागा आरोपी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बालिका का अपहरण, घेराबंदी पर गांव के पास छोड़ भागा आरोपी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
स्योहारा के गांव हरौली में दस साल की बालिका के अपहरण के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस। स्रोत ग्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। क्षेत्र के एक गांव में दादा की दुकान पर मौजूद दस साल की बालिका को बाइक सवार अपहरण कर ले गया। मगर पुलिस और गांव वालों की घेराबंदी होती देख बालिका को पास के ही गांव के छोर पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए करने में जुटी है।
सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बालिका घर से 200 मीटर दूरी पर स्थित दादा की किराना की दुकान पर पहुंची। उसके दुकान पर पहुंचते ही दादा नमाज अदा करने के लिए चले गए। तभी एक बाइक सवार दुकान पर पहुंचा और बालिका से गांव के चिकित्सक का पता पूछा, लड़की ने रास्ता बता दिया। जिस पर बाइक सवार बोला कि वह उसके साथ चलकर ही रास्ता बता दे, जिस पर लड़की उसके झांसे में आकर बाइक पर बैठ गई।
आरोप है कि अपहरणकर्ता ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का लालच दिया और उसे बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले गया। कुछ देर बाद जब दादा लौटा तो किशोरी दुकान पर नहीं मिली। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और चार टीमें गठित कर ग्रामीणों के साथ सघन तलाश अभियान शुरू किया गया।
इसी दौरान ग्रामीणों की घेराबंदी बढ़ती देख अपहरणकर्ता घबरा गया और करीब एक घंटे बाद किशोरी को पास के ही गांव मंगलखेड़ा के छोर पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X