सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father-in-law and daughter-in-law died in a collision between a Tata Magic and a bike.

Bijnor News: टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर में ससुर और पुत्रवधू की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law and daughter-in-law died in a collision between a Tata Magic and a bike.
सड़क हादसे में मरे व्यक्ति एवं महिला का फाइल फोटो स्योहारा में हुए सड़क हादसे की खबर से संबंध - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- दो बच्चे हुए घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती
Trending Videos

- पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। धामपुर मार्ग पर ग्राम चंचलपुर के पास मंगलवार दोपहर 12:30 बजे मालवाहक टाटा मैजिक वाहन तथा बाइक की टक्कर में बाइक सवार गांव सरकथल सानी निवासी कैलाश सिंह (55) और उनकी पुत्रवधू सरोज उर्फ गुड़िया (35) पत्नी नंदकिशोर की मौत हो गई। हादसे में कैलाश सिंह का पौत्र अर्पित (9) और एक अन्य वासु (5) भी घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा वाहन को ओवरटेक करते समय हुआ। टाटा मैजिक वाहन दुर्घटना के बाद एक कार से टकराया और सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद घायल कैलाश सिंह और सरोज उर्फ गुड़िया को गंभीर हालत में मुरादाबाद के अस्पताल में ले जाया गया था। वहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। अर्पित आईसीयू में भर्ती है जबकि वासु का भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि चारों गांव सरकथल सानी से बाइक से स्योहारा के गांव अमीनाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पहुंचाया गया। वहां से उन्हें रेफर किया गया था। इस मामले में मृतक कैलाश के भाई ज्ञान चंद की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed