{"_id":"6a3edaddefed8db75a0b5e01","slug":"the-issue-of-dilapidated-roads-was-raised-in-the-meeting-of-udyog-bandhu-bijnor-news-c-27-1-bij1027-183426-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उद्योग बंधु की बैठक में उठा खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उद्योग बंधु की बैठक में उठा खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने बदहाल सड़कों, अनियमित विद्युत आपूर्ति और उद्योग संचालन से जुड़ी विभिन्न विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उद्यमियों ने जल्द ही खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मांग की।
बैठक में सड़क, परिवहन, भूमि आवंटन, बैंक ऋण, प्रदूषण संबंधी अनुमति सहित अन्य जनहित एवं उद्योग हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार चर्चा हुई। उद्यमियों ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। उद्यमी विकास अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं, जिससे कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों के परिवहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की। इसके अलावा बैंकों से उद्योग स्थापना और विस्तार के लिए ऋण प्राप्त करने में आ रही परेशानियों का भी मुद्दा उठाया। उद्यमियों ने कहा कि पात्र होने के बावजूद विभिन्न नियमों और औपचारिकताओं का हवाला देकर ऋण स्वीकृति में अनावश्यक विलंब किया जाता है। इससे उद्योग इकाइयों के विस्तार की योजना प्रभापित हो रही है।