{"_id":"6a3edb2ee02262a41100119c","slug":"the-villager-repeatedly-pressed-the-dead-snake-in-his-mouth-causing-his-condition-to-deteriorate-bijnor-news-c-27-1-bij1034-183399-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मरे हुए सांप को ग्रामीण ने कई बार मुंह में दबाया, बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मरे हुए सांप को ग्रामीण ने कई बार मुंह में दबाया, बिगड़ी हालत
विज्ञापन
नहटौर के गांव शादीपुर में मरे हुए सांप को मुंह में डालता युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। मरे हुए सांप को मुंह में दबाकर रील बना रहे गांव शादीपुर निवासी 42 वर्षीय सलीम पुत्र घसीटा की जान पर बन आई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार शाम को सलीम के घर में एक सांप घुस आया था। उसने सांप को मार डाला और बाद में उसे हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर रील के लिए वीडियो बनवाने लगा। उसका पड़ोसी युवक वीडियो बना रहा था। इस दौरान सलीम कभी सांप को पूंछ की तरफ से अपने मुंह में रखता तो उसे दांतों से दबाता। आखिर में उसने मरे हुए सांप को मुंह की तरफ से अपने मुंह में डाल लिया। ऐसा उसने कई बार किया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और बेहोशी छा गई।
परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाए पहले झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। हालत और बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम चिकारा ने बताया कि मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
सलीम के मुंह से निकल रहे थे झाग
सीएचसी नहटौर के चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम चिकारा ने बताया कि सलीम को जब अस्पताल लाया गया तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसकी हालत खराब थी। हो सकता है कि जब सलीम ने सांप का मुंह अपने मुंह में डाला तो जहर अंदर चला गया हो। उसका एंटी स्नेक वेनम लगाकर उपचार किया गया।