फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: CM Yogi Adityanath’s Bijnor Visit: Minute-to-Minute Schedule Released

UP: कल बिजनौर पहुंचेंगे सीएम योगी, विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

Thu, 16 Jul 2026 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Jul 2026 01:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को बिजनौर पहुंचेंगे। वर्धमान कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के साथ बिजनौर और चांदपुर की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath’s Bijnor Visit: Minute-to-Minute Schedule Released
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 17 जुलाई को बिजनौर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वर्धमान कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और बिजनौर व चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


वर्धमान कॉलेज में होगी जनसभा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से पुलिस लाइन होते हुए वर्धमान कॉलेज जाएंगे। वर्धमान कॉलेज में वह करीब एक घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दो अगस्त को सीएम के आने की संभावना, नंगलामल में तैयारियां तेज, मंदिर सौंदर्यीकरण की उठेगी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दिया गया अंतिम रूप
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पूरे रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जनसभा स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
दोपहर 1:40 बजे – पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से आगमन।
1:45 बजे – कार से पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान।
1:50 बजे – पुलिस लाइन पहुंचना।
1:50 से 2:20 बजे तक – आरक्षित कार्यक्रम।
2:20 बजे – वर्धमान कॉलेज के लिए प्रस्थान।
2:25 बजे – वर्धमान कॉलेज पहुंचना।
2:25 से 3:25 बजे तक – विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा जनसभा को संबोधित।
3:25 बजे – वर्धमान कॉलेज से प्रस्थान।
3:30 बजे – पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचना।
3:35 बजे – राजकीय हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए प्रस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed