{"_id":"69d5454f9a1ec94fb90c73df","slug":"up-mother-strangled-her-two-year-old-daughter-to-death-then-stabbed-herself-with-scissors-in-the-neck-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मां ने दो साल की बेटी को गला दबाकर मारा, फिर खुद की गर्दन में घोंप ली कैंची, जरा सी बात पर कर दी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां ने दो साल की बेटी को गला दबाकर मारा, फिर खुद की गर्दन में घोंप ली कैंची, जरा सी बात पर कर दी वारदात
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सार
Bijnor News: बिजनौर के कुम्हार पुरवा गांव निवासी आधार शर्मा अपनी पत्नी नेहा और बच्ची अनिका के साथ गुरुग्राम में रहकर काम करता है। वहीं पर पति से कहासुनी होने पर नेहा ने वारदात को अंजाम दिया। नेहा की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुरुग्राम सेक्टर-9 थाना अंतर्गत सूर्या विहार के सी-40 मकान में महिला नेहा ने अपनी करीब दो साल की बेटी अनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के गले में कैंची से वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
मूलरूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के कुम्हार पुरवा गांव निवासी आधार शर्मा अपनी पत्नी नेहा (30) व करीब दो साल की बेटी अनिका के साथ सूर्या विहार के सी-40 मकान में दूसरे फ्लोर पर किराये पर रहता है। दंपती की करीब चार साल पहले शादी हुई थी। आधार शर्मा गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गृहिणी है। वे जनवरी 2025 में गुरुग्राम आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 6 अप्रैल की सुबह दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति अपनी ड्यूटी पर चला गया था। महिला का पति जब ड्यूटी से वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान मालिक व पड़ोसियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर बेड पर बेटी और फर्श पर मां बेसुध पड़ी थी। महिला के गले से खून बह रहा था। पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना देने के साथ ही मां-बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था। महिला एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है व उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट व सीन ऑफ क्राइम की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
कॉल रिसीव नहीं करने पर हुआ संदेह
6 अप्रैल की शाम को पति आधार ने अपनी पत्नी को कॉल की थी और बेटी अनिका से बात कराने के लिए कहा लेकिन नेहा ने बात नहीं कराई। आधार ने कई बार कॉल की लेकिन रिसीव न करने पर पति को कुछ संदेह हुआ तो वह कंपनी से घर आ गया। कमरा अंदर से बंद था और आवाज देने के बाद भी कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर आधार ने मकान मालिक को जानकारी दी। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

गला दबाने से हुई बच्ची की मौत
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की मौत गला दबाने से हुई है। बच्ची के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची के मौत के सही कारणों को पता चल सकेगा। पुलिस आधार शर्मा से भी पूछताछ कर रही है।

पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है नेहा
पुलिस की जांच में सामने आया कि पहले आधार शर्मा पत्नी के साथ फरीदाबाद में रहता था। वहां पर भी नेहा ने आपसी कहासुनी के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया था। हालांकि उस समय बेटी या पति को कोई नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया था। पति अपनी पत्नी व बेटी को हर सप्ताह घुमाने-फिराने भी ले जाता था। सेक्टर 9 थाना पुलिस ने पति आधार शर्मा की शिकायत पर पत्नी नेहा के खिलाफ बेटी की हत्या व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

ये बोली पुलिस
प्रारंभिक जांच में दंपती के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पति के बयान दर्ज किए गए हैं लेकिन कोई ज्यादा झगड़ा होना नहीं बताया जा गया है। महिला निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने अपनी बेटी की हत्या क्यों की।
-अवतार सिंह, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-9 थाना, गुरुग्राम