{"_id":"6aa328a98f678a792f0cd143","slug":"vehicle-runs-over-three-people-eating-on-the-najibabad-kotwali-highway-killing-them-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: नजीबाबाद-कोतवाली हाईवे पर खाना खा रहे तीन लोगों को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; बाल-बाल बचे दो किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: नजीबाबाद-कोतवाली हाईवे पर खाना खा रहे तीन लोगों को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; बाल-बाल बचे दो किशोर
Fri, 11 Sep 2026 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:31 AM IST
सार
तीनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में दो किशोर बाल-बाल बच गए। हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब किसी मेले में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजीबाबाद-कोतवाली हाईवे पर वाहन रोककर खाना खा रहे तीन व्यक्तियों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। सिख परिवार के तीनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में दो किशोर बाल-बाल बच गए। हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब किसी मेले में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
रुद्रपुर से पंजाब पिकअप वाहन से जा रहे सिख समाज के लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। जगतपुरा रविदास मंदिर रुद्रपुर के अमनदीप सिंह , अर्शदीप सिंह, जग्गू और दो किशोर प्रिंस व सनी रुद्रपुर से पंजाब किसी मेले में भाग लेने जा रहे थे। उनके साथ पिक अप वाहन पर दो घोड़े भी सवार थे।
विज्ञापन
नजीबाबाद - कोतवाली मार्ग पर बशीरपुर नहर पटरी मार्ग के मोड़ से पहले देर रात्रि लगभग 12:30 बजे सभी वाहन रोककर खाना खाने के लिए रुके। हाईवे के निकट जमीन पर बैठकर तीनों व्यक्ति खाना खाने रहे थे। तभी हरिद्वार की दिशा में जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। अमनदीप ,अर्शदीप और जग्गू की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि उनके पास खेल रहे 13 वर्षीय प्रिंस और 12 वर्षीय सनी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. केजी सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव अपने कब्जे में ले लिए। दुर्घटना को अंजाम देकर भागे वाहन का बंपर उसकी नंबर प्लेट सहित घटनास्थल पर ही गिर गया। वाहन के बंपर को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।