सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voting figures released, Rajendra Singh got 1527 votes.

Bijnor News: मतदान का आंकड़ा जारी, राजेंद्र सिंह को मिले 1527 वोट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Voting figures released, Rajendra Singh got 1527 votes.
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के चुनाव आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। सदर विधायक के ससुर राजेंद्र सिंह ने 1527 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। जबकि, शेर सिंह को 289, अमर सिंह उर्फ हैप्पी एडवोकेट को 18 वोट मिले।
Trending Videos


बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सत्र 2026-27 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में 2330 मतों में से 1864 मत डाले गए। महासचिव पद पर मनोज कुमार सैनी 1285 वोट पाकर विजेता बने। उनके प्रतिद्वंदी कोमल सिंह को 230, गुलिस्तां गुल एडवोकेट 215, तेज सिंह को 117 और संजीव कुमार एडवोकेट को छह मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार ने 854 मत पाकर जीत दर्ज की। इस पद के लिए करतार सिंह को 539, इरशाद अहमद को 255, छत्तरपाल सिंह को 209 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तुषार चौधरी ने 1433 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबकि विकास नारायण यादव को 426 वोट मिले। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर कविता चौधरी 903 वोट पाकर विजयी बनी। शबाना रहमान को 638, प्रीति चौहान एडवोकेट को 320 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पद पर मोहित मलिक ने 1521 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी शहबाज अहमद को 335 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed