{"_id":"69d15d9d2b1fb0dded0d29e4","slug":"when-the-road-dispute-could-not-be-resolved-he-committed-suicide-by-consuming-poison-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-176167-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रास्ते का विवाद नहीं सुलझने पर जहर निगलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रास्ते का विवाद नहीं सुलझने पर जहर निगलकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। गांव राजारामपुर फाजिल उर्फ आल्लोपुर निवासी अमर सिंह (58) ने जहर निगलकर जान दे दी। मामले में पड़ोसियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खेमेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके पिता अमर सिंह नौ मार्च को अपने घर के दरवाजे का निर्माण करा रहे थे। तभी पड़ोसी रूपेंद्र, नरेंद, जोगेंद्र, कपिल, गौरव, यशपाल व अन्य लोग उनके घर में घुस आए। गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि निर्माणधीन दरवाजे में लगे पिलर को भी तोड़ दिया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। जातिसूचक शब्द कहकर लगातार अपमानित करने का भी आरोप है।
शुक्रवार की दोपहर अमर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह नहर के पास बेहोशी की हालत में पड़े मिले। मौके पर पहुंचे परिजन अमर सिंह को निजी अस्पताल ले गए। रात में इलाज के दौरान अमर सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान मृतक की जेब से तीन सुसाइड नोट मिले, जिनमें पड़ोसियों को ही आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छह के िखलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र ने बताया कि अमर सिंह अपने पीछे वाले रास्ते पर दरवाजा खोलना चाहता था। उक्त रास्ते पर रहने वाले पड़ोसी अपना निजी रास्ता बता रहे थे। करीब आठ दिन पहले इसकी शिकायत तहसील में भी की गई थी।
Trending Videos