{"_id":"69f259558a8e93ee5a08ed17","slug":"youth-shot-dead-bijnor-news-c-27-1-bij1007-178290-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जुलाहपुरा के जंगल में प्रेम प्रसंग के चलते 26 वर्षीय अनुज पुत्र विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह युवक का शव जंगल में पड़ा मिला। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला व उसके पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जुलाहपुरा के जंगल में एक युवक का शव पड़ा होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के सिर पर गोली लगने के निशान थे। पास ही मृतक की बाइक व उसकी जेब में मोबाइल भी मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान अनुज के रूप में की गई। सूचना मिलने के बाद अनुज की मां विमला भी मौके पर पहुंची तथा उसने हत्या का आरोप लगाते हुए एक महिला व उसके पति के खिलाफ तहरीर दी।
तहरीर में विमला ने कहा कि उसके पुत्र अनुज को शोभा ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। वह उससे रुपये भी लेती रहती थी। रुपये नहीं देने पर उसने अनुज के खिलाफ पांच माह पूर्व नजीबाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें वह जेल भी गया था। मंगलवार की शाम अनुज ने उसे फोन कर बताया था की शोभा उससे झगड़ रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम भनेड़ा थाना किरतपुर निवासी शोभा व उसके पति सत्येंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
Trending Videos