सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20,000 were stolen from the pocket of a villager sitting in a tempo.

Budaun News: टेंपो में बैठे ग्रामीण की जेब काटकर 20 हजार निकाले

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
20,000 were stolen from the pocket of a villager sitting in a tempo.
कालीचरन।
उझानी। बेटी को रुपये देने जा रहे ग्रामीण की जेब टेंपो में जेबकतरे ने काट ली और 20 हजार रुपये निकाल ले गया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार अपराह्न करीब दो बजे की है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जिंसी नगला निवासी कालीचरन टेंपो से बेटी के घर जाने के लिए निकले थे। जेब में 20 हजार रुपये थे, जिन्हें वह बेटी को देने जा रहे थे। कालीचरन ने पुलिस को बताया कि गांव खिरिया वाकरपुर के पास टेंपो में दो और युवक सवार हुए। नरऊ मोड़ के पास उन्हें जेब कट जाने का पता लगा तो टेंपो रुकवा लिया। उसी दौरान दोनों युवक टेंपो से कूदकर भाग गए। पीछा करने पर वह उनके हत्थे नहीं आए।
विज्ञापन

टेंपो सवार लोगों में एक युवक को शक होने पर पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास रुपये नहीं मिले। पुलिस कर्मियों ने आसपास इलाके में खोजबीन की, लेकिन आरोपी नजर नहीं आए। पुलिस ने अज्ञात जेबकतरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed