{"_id":"6a33ac496462f8874c025c18","slug":"badaun-accident-the-bodies-of-four-women-were-raised-together-muravan-nagla-echoed-with-cries-of-sorrow-2026-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदायूं हादसा: एक साथ उठीं चार महिलाओं की अर्थियां, करुण क्रंदन से गूंज उठा मुरावन नगला, हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं हादसा: एक साथ उठीं चार महिलाओं की अर्थियां, करुण क्रंदन से गूंज उठा मुरावन नगला, हर आंख हुई नम
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:58 PM IST
सार
बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार की चार महिलाएं शामिल थीं, जिनकी अर्थियां बृहस्पतिवार को एक साथ उठीं। कछला गंगाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
1 of 7
कछला गंगाघाट पर किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदायूं के उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार को हुए हादसे के बाद कछला के मोहल्ला मुरावन नगला में मातम पसरा है। बृहस्पतिवार को डालचंद्र के परिवार की चार महिलाओं की अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कछला गंगा घाट पर चार महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे में छह महिलाओं की मौत हुई थी। दो महिलाओं का अंतिम संस्कार बुधवार रात में ही कर दिया गया था। इस हादसे के बाद डालचंद्र के बेटे की शादी टाल दी गई।
2 of 7
घटनास्थल पर पड़ा ई-कार्ट
- फोटो : संवाद
बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार दोपहर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों की चपेट में आकर ई-कार्ट सवार छह महिलाओं की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक कछला नगर पंचायत के मोहल्ला मुरावन नगला निवासी डालचंद्र के बेटे कुंवर पाल की 29 जून को शादी है। डालचंद्र, अपनी पत्नी, बेटी, दो बहुओं व परिवार की बुजुर्ग महिलाओं के साथ ई-कार्ट से भात मांगने ससुराल गठोना जा रहे थे। फूलपुर और बुटला बोर्ड गांवों के बीच तेज रफ्तार दोनों ट्रैक्टरों ने ई-कार्ट को रौंद दिया।
3 of 7
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : संवाद
हादसे में डालचंद्र की पत्नी राजकुमारी (55 वर्ष), उनकी बेटी नारायणी देवी (39 वर्ष), दो बहुओं में सरला (21) वर्ष व गंगा श्री उर्फ आरती (35 वर्ष) के साथ ही परिवार की प्रेमवती (60 वर्ष) और रेवती (70 वर्ष) की मौत हो गई थी। प्रेमवती के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार बुधवार रात ही कर दिया था। नारायण देवी का अंतिम संस्कार उनके सुसराल गांव गुलाबगढ़ी थाना सोरों कासगंज में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस भी रही तैनात
- फोटो : संवाद
दो थानों की फोर्स तैनात रही
डालचंद्र की पत्नी, उनकी दोनों बहुओं और गंगा श्री का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को कछला गंगा घाट पर किया गया। मुरावननगला से एक साथ चार अर्थियां निकलीं तो पूरा मोहल्ला सड़क पर उमड़ पड़ा। चीख-पुखार के बीच हर किसी के आंखें नम थीं। बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम यात्रा सुबह करीब 10 बजे मुरावननगला से शुरू हुई। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में दो थानों का फोर्स सुबह से ही तैनात रहा। अर्थियों के पीछे-पीछे पुलिसबल भी चल रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
एक साथ जलीं चार चिताएं।
- फोटो : संवाद
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां अब सिसकियां गूंज रही हैं। भात मांगने निकलीं जो महिलाएं ढोलक की थाप पर मंगल गीत गा रही थीं, हादसे के बाद उनकी जगह करुण क्रंदन ने ले ली। छह महिलाओं की मौत के इस प्रकरण में अभी तक आरोपी ट्रैक्टर चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस भीषण हादसे में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मृतकों के परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।