{"_id":"6a33864852cabbf39b065e59","slug":"youth-dies-after-high-tension-line-falls-several-others-in-budaun-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से युवक की मौत, युवती समेत कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से युवक की मौत, युवती समेत कई झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं जिले के खानपुर दयागांव में बृहस्पतिवार सुबह 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर गिरने से युवक की मौत हो गई। युवती समेत कई ग्रामीण झुलस गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया।
मृतक सुनील कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के खानपुर दयागांव में बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खेत में मक्का तोड़ने जा रहे ग्रामीणों के ऊपर अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत कई लोग झुलस गए।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह गांव के छह-सात लोग सुबह गांव के बाहर स्थित मक्का के खेत में मक्का तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती अपेक्षा समेत अन्य लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।