{"_id":"6a32fbea345076e8eb06bc5b","slug":"woman-running-from-pillar-to-post-for-15-days-for-an-electricity-connection-badaun-news-c-123-1-sbly1001-166394-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली कनेक्शन के लिए 15 दिन से भटक रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली कनेक्शन के लिए 15 दिन से भटक रही महिला
विज्ञापन
शोभा देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। चंदोखर गौटिया क्षेत्र निवासी एक महिला बिजली कनेक्शन के लिए पिछले 15 दिन से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। आरोप है कि ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित शुल्क जमा करने के बावजूद उसे कनेक्शन नहीं दिया गया है। इससे महिला और उसका परिवार अंधेरे में रहने को विवश है।
चंदोखर गौटिया निवासी शोभा देवी सब्जी ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने तीन जून को नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के साथ निगम की ओर से निर्धारित धनराशि भी जमा कर दी गई। उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही उनके घर बिजली कनेक्शन लग जाएगा, लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी समस्या जस की तस है।
पीड़िता का आरोप है कि वह कई बार बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर चुकी है, हर बार उसे आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। विभागीय अधिकारी अलग-अलग कारण बताकर मामले को टाल रहे हैं, जबकि संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) दो बार मौके का निरीक्षण भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि उसके आसपास स्थित घरों में पहले से बिजली कनेक्शन और मीटर लगे हुए हैं, ऐसे में उसके घर कनेक्शन देने में कोई तकनीकी बाधा नहीं है। बावजूद इसके निगम की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही।