सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A boy who went to take a bath in the Ganges drowned and died.

Budaun News: गंगा में नहाने गए बालक की डूबकर मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A boy who went to take a bath in the Ganges drowned and died.
विज्ञापन
बदायूं। भीषण गर्मी के बीच गंगा नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ खेलते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लहरों में समा गया। साथियों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हो सका। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
Trending Videos

कछला क्षेत्र के चंदनपुर गांव के पास से गंगा नदी गुजरती है। रविवार सुबह गांव के 10 से 12 बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने चले गए थे। बच्चे पानी में खेल रहे थे। तभी गांव निवासी राहुल तोमर का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक गहरे हिस्से में पहुंच गया। उसे डूबता देख अन्य बच्चे घबरा गए और शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक खोजबीन के बाद करीब एक घंटे बाद अभिषेक को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए उझानी ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बच्चे अक्सर नदी में नहाने पहुंच जाते हैं, लेकिन गहरे पानी की जानकारी न होने के कारण हादसे हो जाते हैं। हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed