{"_id":"6a1ca10237efaec7490a12e0","slug":"e-rickshaws-operate-fearlessly-in-restricted-areas-flouting-rules-in-front-of-police-badaun-news-c-4-bly1039-895793-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रतिबंधित क्षेत्रों में ई-रिक्शों का बेखौफ संचालन, पुलिस के सामने रौंद रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रतिबंधित क्षेत्रों में ई-रिक्शों का बेखौफ संचालन, पुलिस के सामने रौंद रहे नियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। शहर में प्रतिबंधित क्षेत्रों व संकरे बाजारों में ई-रिक्शों का बेखौफ संचालन जारी है। पुलिस के सामने ही ई-रिक्शा चालक नियम को रौंद रहे हैं। यही नहीं, अस्थायी पार्किंग स्थलों पर भू-माफिया और ठेले वालों का अवैध कब्जा होने के कारण ई-रिक्शा चालक सड़कों पर ही वाहन खड़े कर रहे हैं। बावजूद, इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की जा रही है। इससे जहां एक तरफ वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था फेल साबित हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ शहर के मुख्य चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निपटने के लिए व्यापारी कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों की पड़ताल की तो यातायात व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। शहर के जिन मुख्य बाजारों में जाम की समस्या को देखते हुए ई रिक्शा और ऑटो को प्रतिबंधित किया था। वह प्लान सिर्फ कागजों में सीमित रह गया है। ई-रिक्शा और ऑटो चालक दिन भर प्रतिबंधित इलाकों में वाहनों को बेखौफ दौड़ा रहे हैं। यह सवारियों के चक्कर में बीच सड़क पर रोककर जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। शहर में मुख्य चौराहों पर भी सवारियों के चक्कर में ऑटो और ई-रिक्शा का खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति होने पर भी तैनात पुलिस कर्मी कुछ करने की जगह साइड में खड़े दिखाई नजर आते हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
यहां दिनभर जाम से जूझते हैं लोग
सीन-1
छह सड़का से घंटाघर जाने वाले मार्ग को जाम की समस्या को ट्रैफिक पुलिस की प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन छह सड़का पर दिनभर पुलिसकर्मी बैठे रहते हैं। इसके बावजूद ई-रिक्शा और ऑटो चालक दिन भर बेखौफ दौड़ाते रहते हैं, जिससे दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीन-2
जिला अस्पताल से कचहरी मार्ग तके ई-रिक्शा चालक सवारियों की तलाश में दिनभर जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल के बाहर बीच सड़क पर खड़े रखते हैं, जिसके कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीन-3
मुख्य बाजार से टिकटगंज जाने वाले मार्ग पहले से ही अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है। इसके बाद वहां से दिनभर गुजरने वाले ई- रिक्शा और ऑटो के निकलने से जाम लगता रहता है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को दिन भर दुश्वारियों को सामना करना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सीन- 4
चूना मंडी शहर का व्यस्त बाजार है। दिन भर यहां पर हजारों लोगों को आना जाना होता रहता है, जिसके कारण यहां पर भी ई-रिक्शा का प्रतिबंध लगाया गया था। प्रतिबंध के बाद भी यहां पर दिन भर ई-रिक्शा चलते रहते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
-- -- -- -- -- -- -- -
जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के बाहर बने थे तीन ऑटो स्टैंड
शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए दातागंज चुंगी, लालपुल और सब्जी मंडी पर ऑटो स्टैंड निर्धारित किए गए थे। शुरू में इस योजना पर कुछ काम भी हुआ और शहर में जाम की स्थिति कम हुई, लेकिन अब यह योजना बंद है। दातागंज चुंगी पर बने स्टैंड पर दातागंज रूट,बिसौली, बिनावर आदि रूट के ऑटो यहीं रुकते थे। लालपुल स्टैंड पर उझानी, बिल्सी मार्ग से आने से वाले स्टैंड रुकते थे। वहीं, सब्जी मंडी स्टैंड पर अलापुर, उसावां, ककराला रूट के ऑटो रुकते थे। इसके बाद स्टैंड से निर्धारित ऑटो से सवारियों को शहर में लाया जाता था, लेकिन अब यह बंद चल रहा है। सवारियों के चक्कर में हर जगह के ऑटो शहर में पहुंचकर जाम लगा देते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए लगातार काम चल रहा है। जो भीड़-भाड़ वाले इलाके हैं। वहां पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाएगी। यदि कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी में लापरवाही करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों की पड़ताल की तो यातायात व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। शहर के जिन मुख्य बाजारों में जाम की समस्या को देखते हुए ई रिक्शा और ऑटो को प्रतिबंधित किया था। वह प्लान सिर्फ कागजों में सीमित रह गया है। ई-रिक्शा और ऑटो चालक दिन भर प्रतिबंधित इलाकों में वाहनों को बेखौफ दौड़ा रहे हैं। यह सवारियों के चक्कर में बीच सड़क पर रोककर जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। शहर में मुख्य चौराहों पर भी सवारियों के चक्कर में ऑटो और ई-रिक्शा का खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति होने पर भी तैनात पुलिस कर्मी कुछ करने की जगह साइड में खड़े दिखाई नजर आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां दिनभर जाम से जूझते हैं लोग
सीन-1
छह सड़का से घंटाघर जाने वाले मार्ग को जाम की समस्या को ट्रैफिक पुलिस की प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन छह सड़का पर दिनभर पुलिसकर्मी बैठे रहते हैं। इसके बावजूद ई-रिक्शा और ऑटो चालक दिन भर बेखौफ दौड़ाते रहते हैं, जिससे दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है।
Trending Videos