सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A storm with wind speeds of 70 km/h wreaked havoc; trees fell on power lines, disrupting the electricity supply.

Budaun News: बदायूं से रात आठ बजे के बाद बरेली के लिए कोई बस नहीं

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A storm with wind speeds of 70 km/h wreaked havoc; trees fell on power lines, disrupting the electricity supply.
दीपक गुप्ता, यात्री - फोटो : 1
बदायूं। शहर से रात आठ बजे के बाद मंडल मुख्यालय बरेली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात नियमित रोडवेज बस न होने से नौकरीपेशा, विद्यार्थियों के साथ अन्य यात्रियों को बाहरी डिपो की बसों का घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

दिनभर काम निपटाने के बाद बड़ी संख्या में लोग शाम को बरेली लौटना चाहते हैं, लेकिन वे जब रात आठ बजे के आसपास स्टैंड पहुंचते हैं तो उन्हें कोई बस उपलब्ध नहीं होती। कई बार यात्रियों ने रात आठ बजे के बाद बरेली के लिए बस संचालन की मांग की, लेकिन परिवहन निगम के अफसरों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

वहीं रात के समय रोडवेज बसों के नहीं होने से निजी वाहनों के चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। कई बार रात अधिक होने पर निजी वाहन भी उपलब्ध नहीं होते, जिससे यात्रियों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ता है। बदायूं से रोज बरेली आने-जाने वाले लोगों का कहना है कि बरेली मंडल मुख्यालय होने के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रशासनिक कार्य, चिकित्सा सेवाओं, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों के लिए प्रतिदिन आते-जाते हैं। बावजूद इसके शाम के समय बस सेवा का अभाव परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने की अतिरिक्त बस संचालन की मांग
यात्रियों ने मांग करते हुए कहा कि बदायूं से बरेली के लिए रात आठ बजे के बाद कम से कम दो से तीन बसों का नियमित संचालन होना चाहिए। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। मंडल मुख्यालय तक आवागमन की सुविधा भी बेहतर हो सकेगी।


-----यात्रियों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी-----
फोटो---- 10
बदायूं से बरेली के लिए सप्ताह में तीन से चार बार काम के सिलसिले से जाना होता है। कभी-कभी तो रात में भी जाना पड़ता है। रात के समय बस नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। - दीपक गुप्ता, यात्री

फोटो- 9
रात आठ बजे से देर रात तक यहां से बरेली के लिए कोई भी बस सेवा नहीं है। इससे लगभग रोजाना ही परेशानी होती है। शहर में अन्य रूटों की बसें भी रात में कम हैं। - अमित राजपूत, यात्री


सुबह से रात आठ बजे तक बरेली के लिए बसों का संचालन किया जाता है। इसके बाद अन्य डिपो की बसें बदायूं होकर बरेली के लिए जाती हैं, यात्री उन्हीं बसों से आते-जाते हैं। भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रात में डिपो की बसें चलाई जाएंगी। - राजेश पाठक, एआरएम

दीपक गुप्ता, यात्री

दीपक गुप्ता, यात्री- फोटो : 1

दीपक गुप्ता, यात्री

दीपक गुप्ता, यात्री- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed