{"_id":"699f58e7113383cc340497cf","slug":"a-woman-was-caught-carrying-an-infant-wrapped-in-a-sheet-badaun-news-c-123-1-bdn1024-158069-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चादर में लपेटकर मासूम को ले जा रही महिला पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चादर में लपेटकर मासूम को ले जा रही महिला पकड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव(बदायूं)। बनेई गांव में मंगलवार देर रात को तीन साल की बच्ची को एक महिला ने पकड़कर ले जाने की कोशिश की। ग्रामीणों की सजगता से बच्ची को सकुशल छुड़ा लिया गया। बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और घर से भटककर गांव पहुंच गई थी।
गांव निवासी परवेज पुत्र जनाबे आलम की तीन वर्षीय बेटी अनाविया घर के दरवाजे पर भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्ची को गोद में उठाकर चादर में लपेटते हुए गली की ओर बढ़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों को महिला की गतिविधि संदिग्ध लगी तो उन्होंने शोर मचा दिया।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रोक लिया और बच्ची को सुरक्षित छुड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम ममता पुत्री कल्लू निवासी ढाक वाली ज्यारत, वार्ड संख्या 06, मोहल्ला महाराज नगर सिविल लाइन बदायूं बताया।
पुलिस टीम जब पते पर पहुंची तो उसके पिता कल्लू कश्यप व भाई शिवकुमार ने महिला की पहचान की। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में पता चला कि ममता मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती है। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने महिला को उसके पिता व भाई के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद गांव में देर तक चर्चा का माहौल रहा।
Trending Videos