सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider man dies in collision with vehicle his nephew seriously injured in Budaun

Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में बुधवार रात बिसौली-इस्लामनगर रोड पर किसी वाहन से बाइक को टक्कर लग गई, जिससे बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।  

Bike rider man dies in collision with vehicle his nephew seriously injured in Budaun
श्रीपाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले में बुधवार देर रात बाइक सवार चाचा-भतीजे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Trending Videos


घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार गांव रामनगर सैदपुर उर्फ मुड़खोड़ा निवासी 48 वर्षीय श्रीपाल सोमवार देर रात अपने भतीजे आकाश पुत्र बुद्धसेन को लेने इस्लामनगर गए थे। आकाश हरियाणा के पानीपत में रहकर मजदूरी करता है और होली का त्योहार मनाने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसौली-इस्लामनगर रोड पर हुआ हादसा 
बताया जाता है कि श्रीपाल भतीजे को बाइक से लेकर घर वापस आ रहे थे। तभी बिसौली-इस्लामनगर रोड पर हेमपुर गांव के पास टिस्या कोल्ड स्टोर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इस्लामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर मिलते ही श्रीपाल के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed