सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After a day of returning bustle, council schools are closed again until the 24th.

Budaun News: एक दिन के लिए लौटी रौनक के बाद परिषदीय स्कूल 24 तक फिर बंद

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
After a day of returning bustle, council schools are closed again until the 24th.
कादरचौक के प्राथमिक विद्यालय में मस्ती करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/ कादरचौक। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल लौट आई। पहले दिन बच्चों ने पढ़ाई से ज्यादा मस्ती की। उधर, परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून तक बढ़ाए जाने की सूचना से शिक्षकों और बच्चों में खुशी का माहौल है।

मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचते ही बच्चों ने सहपाठियों से मुलाकात की और छुट्टियाें के दौरान बिताए गए पलों पर चर्चा की। कक्षाओं में कुछ समय तक पढ़ाई कराई गई, लेकिन अधिकांश बच्चे मस्ती में नजर आए। कई स्कूलों में बच्चों ने खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लिया। छोटे बच्चे पूरे समय उत्साह के साथ इधर-उधर घूमते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला दिन होने के कारण शिक्षकों ने भी बच्चों पर पढ़ाई का अधिक दबाव नहीं बनाया। शिक्षकों ने बच्चों की उपस्थिति दर्ज की, पाठ्यपुस्तकों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली, आगामी सत्र की रूपरेखा समझाई। कई शिक्षक विभागीय कार्यों और अभिलेखों को व्यवस्थित करने में भी व्यस्त दिखाई दिए। विद्यालयों में लंबे समय बाद रौनक लौटने से अभिभावकों में भी खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed