सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After marrying Atul, Hira Naz also became Himanshi.

Budaun News: अतुल से शादी कर हिरा नाज बी बनीं हिमांशी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
After marrying Atul, Hira Naz also became Himanshi.
विज्ञापन
उसावां। दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में दूसरे समुदाय की लड़की ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू लड़के से मंदिर में शादी कर ली। अतुल से शादी कर हिरा नाज बी अब हिमांशी बन गईं। उसावां के खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार की देर शाम दोनों ने सहमति से विवाह कर लिया। मंदिर में हुए विवाह में लड़के के परिजन मौजूद रहे।

क्षेत्र के खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार की देर शाम आठ बजे राष्ट्रीय बजरंग दल की मौजूदगी में उसावां क्षेत्र निवासी अतुल कुमार ने जश्मा गांव की हिरा नाज बी से शादी की। हिंदू धर्म अपनाने के साथ हिरा नाज बी अब हिमांशी बन गईं। मंदिर परिसर में पुजारी मुकेश चंद मिश्रा ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई। दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरा ने अतुल से विवाह के बाद बताया कि उसका और अतुल का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच हिंदू धर्म में आस्था होने लगी। इसके बाद हम दोनों ने आपसी सहमति के बाद विवाह के बंधन में बंधने का निर्णय लिया था। इधर, उसावां थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ओर से आईजीआरसी पर शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने आईजीआरसी पर शिकायत कर कहा था कि लड़के ने बेटी को बहला-फुसलाकर उसके वीडियो बना लिए थे, जबकि लड़के ने आईजीआरएस पर शिकायत कर कहा कि हम दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। दोनों पक्षों को शाम को थाने में बुलाया था। लड़की बालिग है, उसने लड़के साथ जाने की बात कही। इस पर लड़की लड़के के साथ थाने से चली गई। बाद में लड़की के परिजन अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed