सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Appointments have been made to both positions including DGM at the HPCL plant Budaun

बदायूं दोहरा हत्याकांड: एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम समेत दोनों पदों पर हुई तैनाती, नए सिरे से होगी कर्मचारियों

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 04 Apr 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से यह प्लांट बंद है। घटना के बाद खाली दोनों पदों पर अफसरों की तैनाती हो गई है। प्लांट का संचालन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Appointments have been made to both positions including DGM at the HPCL plant Budaun
एचपीसीएल प्लांट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट को दोबारा चालू कराने की तैयारियां लगभग पूरी होने के बीच नए उप महाप्रबंधक (डीजीएम) और सहायक मुख्य प्रबंधक (एसीएम) की तैनाती कर दी गई है। वहीं कर्मचारियों की भर्ती के लिए वेंडर भी फाइनल कर लिया गया है। इसी के साथ शुक्रवार को प्लांट खोलकर मजदूरों से साफ-सफाई कराई गई। हालांकि प्लांट संचालन की तिथि अब तक तय नहीं हो सकी है।

Trending Videos


इस प्लांट में उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की 12 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से यह प्लांट बंद है। बीते 22 दिनों में वहां केवल जांच के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जाते रहे। सूत्रों के अनुसार प्लांट में अब प्रबंधन स्तर से उप महाप्रबंधक और सहायक मुख्य प्रबंधक पदों की नियुक्ति कर दी गई है। कंपनी की ओर से फिलहाल उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। इसके साथ ही प्लांट संचालन के लिए जिस एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों की भर्ती की जानी है, उस वेंडर का चयन भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रारंभिक चरण में करीब 125 कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हालांकि भर्ती प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और संचालन से जुड़े अन्य बिंदुओं पर अभी भी काम चल रहा है, जिसके चलते संचालन की तिथि घोषित नहीं हो पा रही है। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस व पीएसी का पहरा है।

हर दिन 13 लाख रुपये का नुकसान, 70 टन पराली खराब होने का खतरा 
कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्लांट के बंद रहने से कंपनी को प्रतिदिन करीब 13 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्लांट में प्रतिदिन लगभग 70 टन पराली का उपयोग किया जाता था, जो अब खराब होने के कगार पर है। जानकारों के मुताबिक, प्लांट से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में बायो-गैस का उत्पादन होता था, जिससे न केवल ऊर्जा उत्पादन होता था बल्कि किसानों को पराली निस्तारण का भी बेहतर विकल्प मिल रहा था। प्लांट बंद होने से जहां आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरणीय दृष्टि से भी यह चिंता का विषय बनता जा रहा है।

डीएम अवनीश राय ने बताया कि कंपनी की तरफ से तीन अप्रैल से प्लांट खोलकर सफाई कराने की जानकारी दी गई थी। प्लांट का संचालन जल्द शुरू होगा, इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। सुरक्षा के लिए भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। 

एसडीएम दातांगज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसको लेकर लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। सुरक्षा-व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed