{"_id":"6a1589435047e569e3082fd0","slug":"approval-for-bsc-classes-in-bilsi-government-college-nine-new-posts-created-badaun-news-c-123-1-bdn1036-164773-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिल्सी के राजकीय महाविद्यालय में बीएससी कक्षाओं को स्वीकृति, नौ नए पद सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिल्सी के राजकीय महाविद्यालय में बीएससी कक्षाओं को स्वीकृति, नौ नए पद सृजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- हजारों छात्र-छात्राओं को विज्ञान की पढ़ाई का मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिल्सी के महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीएससी की कक्षाएं शुरू करने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विभिन्न विषयों के पांच असिस्टेंट प्रोफेसर और चार प्रयोगशाला सहायक के पद भी सृजित किए गए हैं। क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों के बाद यह स्वीकृति मिली है। कक्षाएं इसी शैक्षिक सत्र से शुरू होंगी। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों छात्र- छात्राओं को विज्ञान की पढ़ाई का लाभ मिलेगा।
लंबे समय से क्षेत्र की जनता महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू करने की मांग कर रही थी। विधायक ने इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर प्रस्ताव दिया था। विधायक ने बताया था कि बीएससी कक्षाएं न होने से कई बच्चे विज्ञान की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। बीते दिन विधायक ने मुख्यमंत्री से फिर अनुरोध किया था, इसके बाद शासन ने इस पर मुहर लगा दी। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी ने निदेशक उच्च शिक्षा को इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र में बीएससी पाठ्यक्रम के संचालन की अनुमति का जिक्र है।
सृजित किए गए नए पद
शासन ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित विषय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पद सृजित किए हैं। इसके अतिरिक्त, चार प्रयोगशाला सहायक के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों पर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार भर्ती होगी। लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती के जरिए इन पदों को भरा जाएगा। यह कदम महाविद्यालय में विज्ञान शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos