सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman Dies Under Suspicious Circumstances Body Found at Home in Budaun

Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, घर में मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 26 May 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर में पड़ा मिला। मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Woman Dies Under Suspicious Circumstances Body Found at Home in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जुल्हेपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुरालीजन काले रंग का भी ताना देकर बदसूरत बोलते थे। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

Trending Videos


बरेली जिला के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव सेंदी गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन कमला (26 वर्ष) की शादी 2020 में वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जुल्हेपुरा निवासी लेखराज उर्फ भूरे के साथ की थी। शादी में काफी दान-दहेज भी दिए लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वे उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब 10 बजे उनके पास उसकी बहन ने कॉल किया। बताया कि दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने उसे बहुत पीटा है। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। सुबह वे लोग पहुंचे तो बहन का शव घर में पड़ा हुआ था, ससुराल वाले भाग गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

विज्ञापन

मृतका के चाचा ने दी तहरीर 
मायके पक्ष से मृतका के चाचा की ओर से पुलिस को दहेज हत्या के आरोप में तहरीर दे दी गई है। तहरीर में पति लेखराज उर्फ भूरे, देवर विनोद, देवेंद्र, दुर्गेश, ननद सरोज, प्रियंका, ससुर सूरजपाल और सास कांता पर दहेज हत्या का आरोप है। 

मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि मृतका कमला अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed