सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behta Challengers win BGPL-9 title.

Budaun News: बेहटा चैलेंजर्स ने जीता बीजीपीएल-9 का खिताब

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Behta Challengers win BGPL-9 title.
बीजीपीएल-9 का खिताब जीतने के खुशी झूमते बेहटा चैलेंजर्स के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बेहटा चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन को 42 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले दीपांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फाइनल मुकाबले में किंग्स इलेवन के कप्तान राजीव पुरी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी बेहटा चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 113 रन बनाए। टीम की ओर से यशपाल ने 24, दीपांशु ने 27 और सोनू ने 15 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। किंग्स इलेवन की ओर से कप्तान राजीव पुरी, टिंकू पाल और शिवम ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन की शुरुआत निराशाजनक रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम कभी भी लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ती नजर नहीं आई और पूरी टीम 71 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शेखर ने 16, दुर्गेश कुमार ने 12 तथा कप्तान राजीव पुरी ने 8 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं बेहटा चैलेंजर्स की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही। विकास ने तीन विकेट झटके, जबकि दीपांशु और यशपाल ने दो-दो विकेट हासिल किए। चांदू ने भी दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर जीत में अहम भूमिका निभाई। बल्ले से 27 रन बनाने और गेंदबाजी में दो विकेट लेने वाले दीपांशु को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले के दौरान राघव पुरी, शुभम पुरी, ओम वार्ष्णेय, संदीप पांडेय, सुनील गुप्ता, समोद पुरी, कैलाश पुरी, शोभित पुरी, पंकज, सुमित गुप्ता, अंकित शर्मा, सुभाष चंद्र, योगेश पाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed