{"_id":"6a15e3e60b5022e2270bae3f","slug":"behta-champion-won-by-7-wickets-in-a-thrilling-match-badaun-news-c-123-1-sbly1006-164790-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोमांचक मुकाबले में बेहटा चैंपियन 7 विकेट से हुई विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोमांचक मुकाबले में बेहटा चैंपियन 7 विकेट से हुई विजयी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 26 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
मैच का शुभांरभ करते हुए खिलाड़ियों से परिचय लेते सर्वेश यादव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बेहटा चैंपियन और अहमदगंज स्टार के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में बेहटा चैंपियन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहमदगंज स्टार को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले मयंक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
यहां सबसे पहले सपा नेता सर्वेश यादव ने फीता काट कर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए कहा कि खेल युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है।
बेहटा चैंपियन के कप्तान रामकिशन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अहमदगंज स्टार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यभान ने 19 रन, अमरदीप ने 19 रन, सचिन ने 18 रन तथा टाइगर ने 8 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
बेहटा चैंपियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान रामकिशन और मयंक ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि पंकज ने एक विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेहटा चैंपियन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से आर्यन ने 24 रन, रामकिशन ने 17 रन तथा नोबिता ने 8 रन बनाए। वहीं मयंक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
अहमदगंज स्टार की ओर से शुभनेश यादव ने दो विकेट तथा सत्यभान ने एक विकेट हासिल किया, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।
इस मौके पर शिवम् पुरी, गोपाल पुरी, अमित पुरी, सुमित गुप्ता, जेपी यादव, चेतन यादव, भूरे सैफी, गोपाल गुप्ता रहे।

Trending Videos