सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike skids on maize; student crushed to death by tractor, one injured.

Budaun News: मक्का पर बाइक फिसली, छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, एक घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike skids on maize; student crushed to death by tractor, one injured.
ईशु (फाइल फोटो) - फोटो : ईशु (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बिल्सी। वजीरगंज-सतेती मार्ग पर स्थित गांव हैवतपुर के पास रविवार रात सड़क पर फैली मक्का पर बाइक फिसलने से कक्षा 10 के छात्र और उसके नाना सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने छात्र को कुचल दिया, हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।


मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कटैया भगवत निवासी मैकूलाल अपने नाती ईशु (15) पुत्र राजेश कुमार के साथ बिल्सी क्षेत्र के गांव कटिन्ना से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि हैवतपुर गांव के पास सड़क पर मक्का फैली हुई थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने सड़क पर गिरे ईशु को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मैकूलाल ने बताया कि ईशु उनकी बेटी का पुत्र था और पिछले करीब एक माह से अपनी ननिहाल में रह रहा था। ईशु मूल रूप से संभल जनपद के गांव गमा का निवासी था। घटना की सूचना उसके पिता राजेश कुमार को दे दी गई है। ईशु की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed