{"_id":"6a383fabe976546bde0238a7","slug":"old-work-ids-will-be-deactivated-by-june-30-prior-to-the-launch-of-vbg-ramji-badaun-news-c-123-1-bdn1037-166700-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वीबीजीरामजी शुरू होने से पहले 30 जून तक बंद की जाएंगी पुरानी वर्क आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वीबीजीरामजी शुरू होने से पहले 30 जून तक बंद की जाएंगी पुरानी वर्क आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। विकसित भारत-जीराम-जी (वीबीरामजी) योजना एक जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। इसे लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। योजना के नए चरण से पहले ग्राम पंचायत स्तर पर खुलीं सभी वर्क आईडी 30 जून तक बंद करा दी जाएंगी। जिले में अभी 14221 वर्क आईडी खुली हैं, इन्हें 10 दिन में बंद करने की चुनौती विभाग के सामने है।
केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा की जगह पर वीबीजीरामजी योजना लाई गई है, जिसे जुलाई में लागू किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में विभाग की ओर से पुरानी वर्क आईडी को 30 जून तक बंद कराया जाना है। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को जल्द से जल्द वर्क आईडी को बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में अभी 14221 वर्क आईडी खुली हुई हैं। इनमें अधिकतर आईडी में कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन निर्माण सामग्री आदि का पैसा नहीं होने के कारण ये बंद नहीं हो पा रही थीं। अब निर्माण सामग्री का बजट आने के बाद इन आईडी को जल्द से जल्द बंद करने की तैयारी में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। विभाग का लक्ष्य है कि योजना शुरू होने से पहले सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं ताकि श्रमिकों को समय से काम और मजदूरी मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्रभारी डीसी मनरेगा सत्येंद्र ने बताया सभी खंड विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि मस्टररोल, मेजरमेंट बुक और फोटोग्राफ अपलोड कर 30 जून तक हर हाल में वर्क आईडी बंद कर दी जाए।
इस वित्तीय वर्ष में बनी हैं 872 वर्क आईडी, काम पूरा होने पर 41 हो चुकी हैं बंद
वीबीजीरामजी को लेकर मनरेगा में कुछ चुनिंदा ही कार्य किए जा रहे हैं। अब मनरेगा से वृक्षारोपण, नाला, गड्ढा आदि कार्य ही ग्राम पंचायतों पर कराए जा सकते हैं। इन्हीं कार्याें को लेकर इस वित्तीय वर्ष में 872 वर्क आईडी बनाई गई थीं, जिसमें से 41 वर्क आईडी कार्य पूरा होने के बाद बंद भी हो चुकी है।