सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Boy who went missing from outside his home found in Kasganj.

Budaun News: घर के बाहर से लापता बालक कासगंज में मिला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Boy who went missing from outside his home found in Kasganj.
लापता देव कुमार उर्फ कन्हैया।
विज्ञापन
उझानी। घर के बाहर खेलते समय सोमवार दोपहर से लापता 11 साल का बालक देव कुमार उर्फ कन्हैया कासगंज में मिल गया। सूचना पर उझानी कोतवाली से दरोगा रविंद्र कुमार सिंह विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा और देव के परिजनों के साथ कासगंज पहुंचे और चाइल्ड लाइन के कार्यालय से बालक को ले आए।

उझानी कोतवाली पुलिस ने बताया कि देव के साथ एक किशोर भी उन्हें चाइल्ड केयर के कार्यालय में मिला। ओमपाल नाम का किशोर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सिकरापुर का है। वह करीब 8 दिन पहले घर से लापता हो गया था। ओमपाल की आंखें कमजोर हैं। वही देव कुमार को अपने साथ ट्रेन से कासगंज ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज में सोमवार की शाम 112 पुलिस ने संदिग्ध नजर आने पर दोनों को चाइल्ड केयर कार्यालय पहुंचा दिया। ओमपाल की भी गुमशुदगी सिविल लाइन थाने में दर्ज बताई गई है। देव और ओमपाल के मिल जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत महसूस की है। पुलिस दोनों का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान भी दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा के मजरा ठिरिया निवासी ठाकुरदास का 11 वर्षीय बेटा देव कुमार उर्फ कन्हैया गांव में देवस्थान के पास खेलने के दौरान लापता हो गया था। कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने पर तलाश शुरू की तो एक सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध युवक नजर आया था। पड़ोसी गांव अढ़ौली में भी उसी संदिग्ध युवक को देखा गया था। पिता को अनहोनी की आशंका हुई थी।

बालक की गुमशुदगी दर्ज कर उसे कासगंज से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। एक बालक की खोजबीन के साथ दूसरा भी मिला है। दोनों के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। - सुनील कुमार सिंह, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed