फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bribe-taking technician suspended; lineman's contract to be terminated.

Budaun News: रिश्वतखोर टेक्नीशियन निलंबित, लाइनमैन की संविदा होगी खत्म

Fri, 14 Aug 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bribe-taking technician suspended; lineman's contract to be terminated.
जरीफनगर के बिजली घर, यहीं से दोनों आरोपी रिश्वत लेते पकड़े गए। संवाद
बदायूं। खेत में फुंका ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए किसान से 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़े टीजी-2 (टेक्नीशियन) हरदेवा राम और संविदा लाइनमैन मानक चंद्र पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद हरदेवा राम को निलंबित कर दिया गया है। वहीं लाइनमैन की संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पर कार्रवाई संभव है। मामले की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पूर्व में रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं जेई व दरोगा
एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाने में तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह ने अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नैथू के हेमराज को बिजली चोरी के केस में जेल नहीं भेजने और केस के निस्तारण कराने के नाम पर 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा कृष्णपाल को छह हजार की रिश्वत लेते नौ जुलाई को गिरफ्तार किया था। वहीं मूसाझाग थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र करौलिया में तैनात विद्युत निगम के अवर अभियंता प्रदीप बाबू भारती को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने 30 जनवरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों ने पहले 15 हजार मांगे थे, बाद में 12 हजार में मान गए
जरीफनगर। ट्रांसफॉर्मर फुंकने की वजह से किसान अपने खेतों की ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं कर पा रहा था। मोहम्मदपुर कुढ़ाई निवासी सर्वेश कुमार ने 33/11 केवी उपकेंद्र जरीफनगर में तैनात टीजी-टू से कई बार मिलकर फुंके ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने की मांग की। कई दिनों तक चक्कर कटवाने के बाद टीजी-टू हरदेवा राम और लाइनमैन मानक चंद्र ने किसान से 15 हजार रुपये रिश्वत में मांगे, लेकिन किसान ने देने से मना कर दिया। बाद में सूख रही खेती को ध्यान में करते हुए किसान ने 12 हजार देने की हामी भर दी। किसान चक्कर काटते हुए इतना परेशान हो गया था कि उसने दोनों आरोपियों को सबक सिखाने की ठानी और बरेली में एंटी करप्शन के कार्यालय जाकर लिखित शिकायत कर दी। इधर, दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed