फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two accused arrested in connection with the shooting and injuring of a young man.

Budaun News: युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in connection with the shooting and injuring of a young man.
इस्लामनगर। करीब दो माह पहले तलाक के मामले की पैरवी करने के मामले में युवक को घेरकर गोली मारकर घायल करने मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी युवक, बहनोई के परिवार से हैं और तलाक की पैरवी करने को लेकर उससे रंजिश रखते थे।
विज्ञापन

गांव लश्करपुर ओइया निवासी मेसाद की बहन की शादी थाना क्षेत्र के गांव नदेरी निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मेसाद की बहन अपने मायके चली आई। मामले में मेसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराकर तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू कराई थी और उसकी पैरवी भी खुद कर रहा था।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर नदेरी निवासी बहनोई के परिजन मेसाद से नाराज चल रहे थे। करीब दो माह पहले देर शाम मेसाद नदेरी से ओइया की ओर आ रहा था। आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर मारपीट और फायरिंग की। गोली मेसाद की पीठ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के संबंध में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नदेरी निवासी नाजिर और यासीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि दोनों आरोपी घटना में नामजद आरोपी थे। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed